Subscribe Us

Header Ads

प्रेगनेंसी में नारियल खाने के फायदे

स्वास्थ्य नवजात बच्चे के जन्म के लिये गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है। यदि महिला गर्भावस्था की स्थिति में पूर्णतः स्वस्थ आहार का उपयोग करती है, तब ही माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकेंगे, लेकिन अधिकतर महिलायें गर्भावस्था के दौरान कई बार महिलाएँ तरल पदार्थ का बहुत कम सेवन करती हैं। इस दौरान महिलाओं को निर्जलीकरण से बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।



 1. नारियल का पानी पीये

नारियल पानी सेहत के लिये फायदेमंद होता है और इसमें बहुत सारा पोषण होता है जो गर्भवास्थ्था में पल रहे बच्चे और माँ दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए नियमित रूप से दिन में 1 या 2 बार नारियल पानी का सेवन करें।  नारियल का पानी पीने से शरीर में विटामिन की कमी नहीं होगी, एवं यह गर्भावस्था के दौरान में लिया जाना वाले आहारों में यह एक अच्छा आहार है।

2. उल्टी की समास्या से निजात

गर्भावस्था में महिलाओं को डिहाइड्रेशन के कारण कई बार उल्टी की समस्या होती है, यदि महिला इस समस्या से जूझ रही हैं, तो उसे अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से नारियल का पानी पीना चाहिये। इससे उस महिला को बार बार उल्टी की समास्या से निजात मिल जायेगी।

3. रक्तचाप पर नियंत्रण

सेहत के लिये नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नारियल पानी में पोटेशियम एक संरक्षक के रूप में कार्य करता है और नारियल का पीने से गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप भी नियंत्रण में रहता है।

4. कमजोरी और थकान से छुटकारा

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कुछ चिकित्सीय समस्या होती है, जैसे पेट में दर्द और विशेष रूप से मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होती है। सुबह उठने पर चक्कर आना और जी मचलना आना आम बात है। ऐसी स्थिति में, गर्भवती महिलाओं के लिए नारियल का पानी पीना सबसे अच्छा उपाय है, उनमें से एक सुबह के चक्कर आने से छुटकारा मिलेगा और और अगर आपको पेट की कोई समस्या है, तो वह भी दूर हो जाएगी। 

5. इम्यून सिस्टम मजबूत 

गर्भवास्था के दौरान महिलाओं की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है, ऐसे में नारियल का पानी पीने से गर्भवती महिलाओं की प्रतिरक्षा प्रणाली भी मजबूत होती है और माँ और बच्चे भी बीमारियों से बचे रहते हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

6. निर्जलीकरण से बचाव 

गर्भावस्था में कई बार महिलाएं अपना पूरा ध्यान नहीं रख पाती है, इस कारण से महिलायें पर्याप्त पानी नहीं पी पाती हैं, ऐसे में अगर महिला नियमित रूप से नारियल का पानी पीने में सेवन करती हैं, तो वह डिहाइड्रेशन की समस्या से बच जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ